Political

Independence Day: लाल किला क्यों नहीं पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, खाली दिखाई दी कुर्सी

वंदे भारत –  लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस समारोह में सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता दिखाई दिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी न्योता भेजा गया था लेकिन वह लाल किले पर नहीं पहुंच पाए।
जिस कुर्सी पर उन्हें आकर बैठना था खाली दिखाई दी। उनके यहां नहीं पहुंचने की क्या वजह रही है? क्या अटकले हैं, आइए समझते हैं।

क्यों नहीं आए मल्लिकार्जुन खड़गे?

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लाल किले पर नहीं पहुंचे। इसकी खास वजह तो उन्होंने नहीं बताई है लेकिन नहीं पहुंचने की वजह सुरक्षा कारण बताया जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने घर और पार्टी दफ्तर में भी झंडा फहराना था और सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें वापस लौटना था, इसी वजह लाल किला नहीं गए।


लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे के नहीं पहुंचने को लेकर किए गए सवाल पर कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, “खड़गे साहब यहां (एआईसीसी मुख्यालय) आए और हमें संबोधित किया। उन्होंने हमें और देश के लोगों को प्रोत्साहित किया। इस बारे में बात की कि कांग्रेस और बड़े नेताओं ने देश को आजादी कैसे दिलाई और देश का निर्माण कैसे किया।”