Punjab

Punjab University के हॉस्टल के कमरे में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा; कमरे में रखा सामान जलकर राख

पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) के इंटरनेशनल हॉस्टल (International Hostel) में एक छात्र के कमरे में आग लग गई। यह हादसा देर रात 2.30 बजे हुआ था। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट (short circuit) के चलते कमरे में आग( Fire) लग गई थी।
सूचना मिलते ही डीएसडब्ल्यू, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर भी वहां पहुंचे।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

डीएसडब्ल्यू के मुताबिक, हॉस्टल में एक छात्र ने अपना मोबाइल फोन (Mobile Phone) चार्जिंग पर लगाकर रखा था। उसमें ही शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके कारण कमरे में आग लगी है। कमरे अंदर रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, हॉस्टल के दूसरे कमरों को ज्यादा नुक्सान नही हुआ है। वहीं, सभी स्टूडेंट्स सुरक्षित हैं। वहीं, मामले की जांच चल रही है।