Punjab

पूछताछ में उगला ऐसा सच, सुनकर चौंक गए बड़े अफसर, जानें- मेरठ-पंजाब का क्या कनेक्शन

वंदे भारत – पंजाब हथियार तस्करी के तार मेरठ से जुड़ रहे हैं। मेरठ में बड़े पैमाने पर हथियार तस्करी का काम किया जा रहा है। आपराधिक जांच एजेंसी (सीआईए) ने मेरठ से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने पूछताछ में कई राज खोले हैं।

कनाडा में बैठा गैंगस्टर प्रिंस चौहान उर्फ प्रिंस राणा मोहाली पंचकूला चंडीगढ़ से हथियारों की सप्लाई ले रहा था। उसे हथियार देने वाले दीपक सिंह उर्फ राणा निवासी नारायण गढ़ ने पूछताछ में सरधना के विक्रांत पनवार उर्फ विक्की ठाकुर का नाम उजागर किया। पंजाब की सीआईए ने विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पूछताछ के दौरान विक्रांत ने हथियार सप्लाई का बड़ा नेटवर्क मेरठ और आसपास के जनपदों में तैयार किया था, जो पढ़ाई करने वाले युवाओं को लालच में फंसाकर पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता है। सीआईए ने विक्रांत से पूछताछ के बाद आठ अगस्त को सदर बाजार के थापर नगर निवासी हरीश जोशी के बेटे रूपक जोशी और पवन ढाबा के संचालक पवन कुमार के बेटे प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही हथियार तस्करी कर रहे थे। उससे पहले भी लिसाड़ीगेट एरिया और किठौर क्षेत्र में हथियारों की अवैध फैक्टरी पकड़ी गई।

 


ऐसे में आईजी नचिकेता झा ने हथियार तस्करी पर रोक लगाने के लिए रेंज के सभी सीओ की ऑनलाइन मीटिंग की। सभी को अपने-अपने सर्किल में हथियार तस्करी रोकने का टास्क दिया है। हथियार बनाने और तस्करी में जेल के अंदर बंद आरोपियों से भी पूछताछ की जाए।
आईजी नचिकेता झा ने बताया कि हथियार तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश सभी सीओ को दिए गए हैं। हथियार तस्करों की सूची तैयार कर उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा सके।