Horoscope

Horoscope Today 20 August 2023: वृष, तुला, मकर, मीन राशि वाले यात्रा करने से बचें, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

(वंदे भारत) Horoscope Today 20 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 20 अगस्त 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मिथुन राशि वाले नौकरी में कार्यरत लोगों को काम मिलेगा और प्रमोशन भी मिल सकता है.

जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की पूरी उम्मीद है. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ दिलाने वाला रहेगा. कैरियर को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं और यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो आपकी वह योजना सफलता की सीढ़ी चढ़ेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन खुशनुमा रहेगा. माता जी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है.

 

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है. विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो उसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं. आप किसी गलत बात के लिए हां में हा ना मिलाएं.

 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आपको कोई निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है. घर में यदि आप किसी सदस्य से कुछ अपेक्षाएं लगा रहे थे, तो आपको उनके पूरे ना होने से निराशा हाथ लगेगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि व विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है. व्यापार के मामले में आप किसी काम में ढील ना बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है.

 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा. आपके ऊपर काम का द�