Punjab

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा, आज सुबह पशुपतिनाथ का होगा रुद्राभिषेक

  वंदे भारत – भारत का मिशन चंद्रयान-3 23 अगस्त की शाम 6 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. वहीं इसको लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाह चंद्रयान-3 पर टिकी हैं. वहीं इसकी सफलता के लिए खास अनुष्ठान और अभिषेक किए जा रहे हैं.

इसी कड़ी में पशुपतिनाथ का विशेष रुद्राभिषेक आज सुबह 10 बजे किया जाएगा. बता दें कि मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर पर संस्कृति बचाओ मंच चंद्रयान की सफलता के लिए भगवान पशुपतिनाथ का विशेष रुद्राभिषेक करेगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रयान और उसके लैंडर विक्रम को लगाातर ट्रैक किया जा रहा है और पूरे मिशन को कमांड दी जा रही है. सोमवार को अच्छी खबर आई कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 से संपर्क किया है और उसका स्वागत किया.

रूस को स्पेस मिशन में लगा झटका

बता दें कि भारतीय वैज्ञानिक इस बार और ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं. इसका एक कारण यह भी है कि हाल में ही रूस को अपने स्पेस मिशन में तगड़ा झटका लगा है. इसलिए इसरो कहीं कौई कमा नहीं आने देना चाहता. अगर इस बार सफलता मिल गई तो भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा, जो चांद के साउथ पोल पर पहुंचा.

23 अगस्त की शाम करेगा लैंड

इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त 2023 की शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर सकता है. बताया यह भी जा रहा है कि विक्रम लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर बची है.

चांद पर लैंड करने की प्रक्रिया ऑटोमेटिक

इस समय लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को स्कैन कर रहा है ताकि उसे लैंडिंग की सही जगह मिल सके. बता दें कि विक्रम लैंडर के चांद पर लैंड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटिक है. वह अपने हिसाब से जगह का चुनेगा. पिछली बार आई खामियों को ध्यान में रखते हुए इसरो के वैज्ञानिक अलर्ट हैं.