Viral Video

मॉडल हाउस खन्ना फास्ट फूड में मचा हड़कंप , नूडल्स में से निकला मरा चूहे का बच्चा

मॉडल हाउस खन्ना फास्ट फूड के नूडल्स से  मरा हुआ चूहे का बच्चा निकलने से हड़कंप मच गया है. कहा जा रहा है कि जैसे ही ग्राहक ने घर जाकर पैक करवाएं हुए नूडल्स का पैकेट खोला और अपनी बेटी को खाने के लिए दिया तो बेटी ने थोड़ा सा खाने के बाद प्लेट में कुछ मांस  जैसा पाया इसके बाद उसके पिता मंगा राम निवासी ईश्वर कॉलोनी बस्ती शेख ने देखा, तो वह एकदम सहम गए

उन्होंने दुकानदार को इसकी शिकायत की, जब  शिकायत करने गए तो दुकानदार ने गुंडे बुलाकर उल्टा ग्राहक को ही धमकियां देनी शुरू कर दी .मंगाराम ने बताया कि बेटी की तबीयत नूडल्स खाने के बाद बहुत बिगड़ गई है , अब वह मॉडल हाउस स्थित खन्ना फास्ट फूड की शिकायत सिविल सर्जन को करने जा रहे हैं