Crime

रेस्टोरेंट में ज्वैलर के बेटे ने NRI को मारी गोली, एक दूसरे को घूरने पर शुरू हुआ था विवाद

मॉडल टाउन में रेस्टोरेंट के बाहर बीती रात शहर के मशहूर मल्होत्रा ज्वेलर्स शोरूम मालिक जितेंद्र मल्होत्रा के बेटे पारस मल्होत्रा ने मामूली से विवाद के बाद एक एनआरआई को गोली मार दी। आरोपी ने तीन गोलियां चलाई जिनमें से एक एनआरआई के पेट में दूसरी पीठ पर लगी वहीं, तीसरी गोली दीवार में जा लगी।

आरोपित पारस के पास से एक रिवाल्वर सहित 22 जिंदा कारतूस मिले वही मौके से पुलिस को तीन खोल भी मिले। घायल की पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी मकान नंबर 144 चीमा नगर के रूप में हुई है एडीसीपी आदित्य ने बताया कि थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह औजला को सूचना मिली थी के रेस्टोरेंट सतवा के बाहर गोली चली है, जिसमें एक एनआरआई घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे तीन खोल मिले। सीसीटीवी कैमरा में आरोपित पारस मल्होत्रा कैद हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने पारस मल्होत्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया।

एक दूसरे को घूरने पर शुरू हुआ था विवाद

पारस की गिरफ्तारी दिखाने के बाद एडीसीपी आदित्य ने बताया कि रिवॉल्वर और 22 कारतूस बरामद किए गए हैं। उधर जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट में अर्षदीप और पारस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में पहले से रंजिश चल रही थी। दोनों आमने-सामने हुए तो एक दूसरे को घूरने पर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर दोनों फिर आमने-सामने हुए और पारस ने अर्शदीप पर गोलियां चला दी।एनआरआई पर गोली चलाने वाला आरोपित पारस पहले भी विवादों में घिरा रहा है। इसी रेस्टोरेंट के बाहर उस पर कुछ समय पहले गोली चलाने का आरोप लगा था। इसके अलावा शक्ति नगर में भी उसे पर गोली चलाने का आरोप लगा था। पारस लड़ाई झगड़ों के कारण बदनाम रहा है।