Punjab

आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान

फगवाड़ा में बीती रात आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू पर जानलेवा हमला हुआ। यह घटना देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है, जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। मामले की पुष्टि खुद डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौके पर लगभग 14 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने गोलियां चलाईं। घटना के दौरान दलजीत राजू किसी तरह सुरक्षित बच निकले। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक दलजीत राजू को न तो किसी तरह की फिरौती की कॉल मिली है और न ही किसी धमकी की। फिलहाल हमलावरों के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *