मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी के कट आउट को बांधी 3 तोले की अद्भुत सोने की राखी
वंदे भारत-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा को मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने राखी बांधी। प्रतिमा पर राखी बांधने वाली महिलाओं में से एक रायशा शेख ने बताया कि वैसे तो यह त्योहार हिंदुओं का है लेकिन हम सभी हिंदू-मुस्लिम महिलाएं इसे एक साथ मनाते हैं जिससे भाई-बहन के बीच का पवित्र बंधन बरकरार रहे। हम यही चाहते हैं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें और देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहें


उन्होंने कहा कि वैसे तो यह त्योहार हिंदुओं का है, लेकिन हम सभी हिंदू-मुस्लिम महिलाएं इसे एक साथ मनाते हैं, जिससे भाई-बहन के बीच का पवित्र बंधन बरकरार रहे। हम यही चाहते हैं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें और देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहें नासिरा ने कहा कि हम उन्हें राखी बांधते हैं, क्योंकि वह हमारी रक्षा करते हैं। वहीं, सुनीता ने कहा कि हम अपनी रक्षा के लिए राखी बांध रहे हैं। पीएम मोदी से हमें बहुत उम्मीदें हैं। वह हम सभी बहनों की रक्षा करें। वहीं, सुनिता नामक महिला ने कहा,”हम सभी को बताना चाहते हैं कि हम राखी बांध रहे हैं क्योंकि जैसे भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा करते हैं, वैसे ही नरेंद्र मोदी को हमारी रक्षा करनी चाहिए। कृपया हमारी रक्षा करें, हमारी बहनों की रक्षा करें इसलिए हम यहां आए हैं
