5 सितंबर का पंचांग,हलषष्ठी आज, चंद्रमा करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानें दिशा शूल और राहुकाल?
वंदे भारत-5 सितंबर 2023, दिन मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 03.46 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन हलषष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इसे हरछठ भी कहते हैं। मंगलवार को भरणी नक्षत्र सुबह 09.00 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर, व्याघात और हर्षण नाम के 4 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 03:31 से 05:04 तक रहेगा
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इसे हरछठ भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर शेषनाग ने श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के रूप में अवतार लिया था। इसलिए इस दिन भगवान बलराम की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी
मंगलवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए
5 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय – 6:14 AM
सूर्यास्त – 6:37 PM
चन्द्रोदय – Sep 05 10:29 PM
चन्द्रास्त – Sep 06 12:24 PM
अभिजीत मुहूर्त – 12:00 PM – 12:50 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त – 04:37 AM – 05:25 AM

5 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 9:19 AM – 10:52 AM
कुलिक – 12:25 PM – 1:58 PM
दुर्मुहूर्त – 08:42 AM – 09:32 AM, 11:16 PM – 12:02 AM
वर्ज्यम् – 09:10 PM – 10:47 PM
