Punjab

गुरदासपुर में सनसनी: गार्ड ने AK-47 से पत्नी-सास की हत्या की, खुद भी किया सुसाइड

पंजाब के गुरदासपुर जिले में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहाँ केंद्रीय जेल गुरदासपुर में निजी कंपनी पैसको में तैनात सुरक्षा गार्ड ने अपनी सरकारी AK-47 राइफल से पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरदासपुर की 7 नंबर स्कीम के सरकारी क्वार्टरों में हुई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी गार्ड गुरप्रीत सिंह रात करीब 3 बजे अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार नहीं हुआ बल्कि खुद ही घर के भीतर छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

एसीपी आदित्य कुमार ने आरोपी को करीब एक घंटे तक सरेंडर के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन गुरप्रीत छत पर चिल्लाता रहा और पुलिस को धमकाता रहा कि वह खुद को गोली मार लेगा। काफी मशक्कत के बाद भी जब वह शांत नहीं हुआ, तो अंततः उसने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी।

परिवार के अनुसार, 2016 में विवाह के बाद से गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था, जिसे इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। गुरदासपुर एसएसपी आदित्य ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *