news

3 साल बाद आई राहत वाली खबर; लुधियाना से दिल्ली की Flights फिर हो रही शुरू,ये है शेड्यूल

वंदे भारत-लुधियाना से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है। साहनेवाल एयरपोर्ट (Sahnewal Airport) पर आज से लुधियाना से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी

तीन साल पहले कोविड ( Covid-19) के समय लुधियाना से दिल्ली के लिए विमान सेवा बंद हो गई थी। बुधवार को साहनेवाल एयरपोर्ट से फिर से यह सेवा शुरू हो रही है.दोपहर बाद 3:55 बजे फ्लाइट साहनेवाल एयरपोर्ट पर उतरेगी और 4:25 बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) हिंडन से साहनेवाल की शुरुआती उड़ान में मुख्य अतिथि होंगे। लुधिायना से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा सम्मानित अतिथि होंगे। 19 सीटों वाले विमान के साथ बिग चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को उड़ान भरने की इजाजत मिली है.

सप्ताह में पांच दिन उड़ाव भरेगी फ्लाइट

हवाई सेवा को शुरू करवाने में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि उड़ान सप्ताह में पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगी। अक्टूबर के अंत से इसे सभी सात दिन संचालित किया जाएगा। 10 सितंबर से हिंडन को बठिंडा से भी जोड़ दिया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का काम पूरा होने के बाद इसमें और तेजी आएगी। कुछ माह बाद वहां से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी.