Punjab

जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर माणिक पुलिस मुठभेड़ में घायल, बटाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरदासपुर: जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर माणिक, निवासी छीहरटा, की बटाला पुलिस के साथ पिंड कुल्लियाँ, बटाला के पास आमने–सामने की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में पुलिस की गोली लगने से माणिक घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

यह मामला 2 नवंबर को बटाला के डेरा रोड पर हुई हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है, जहाँ जसजीत उर्फ दीपा को खौखर पैलेस के सामने पाँच अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जांच के दौरान पुलिस दो गैंगस्टरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर माणिक पिंड कुल्लियाँ इलाके में मौजूद है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया, लेकिन माणिक ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर काबू कर लिया।

डीआईजी बॉर्डर रेंज के अनुसार, जसजीत उर्फ दीपा की हत्या जग्गू भगवानपुरिया गैंग और डॉनी बल गैंग की आपसी गैंगवार का नतीजा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *