news

SHO नवदीप सिंह को सरकार ने ड्यूटी से बर्खास्त किया

वंदे भारत-SHO नवदीप सिंह को सरकार ने ड्यूटी से बर्खास्त किया जालंधर में पुलिस की प्रताड़ना के आरोप में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने तुरंत प्रभाव से नौकरी से डिसमिस कर दिया है। ढिलो भाइयों के द्वारा सुसाइड मामले में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, महिला पुलिस मुलाजिम व मुंशी को डिसमिस किया गया है। फ़िलहाल सभी फ़रार है

पंजाब पुलिस के इस बड़े एक्शन की ये वजह सामने आई है कि इंस्पेक्टर नवदीप सिंह केस दर्ज होने के बाद से लगातार अधिकारियों को छका रहा था। नवदीप सिंह आला अधिकारियों को जल्द पेश होने के लिए कह रहा था, लेकिन बार बार समय देने के बावजूद वे पेश नहीं हुआ।

बता दें कि ढिल्लों ब्रदर्स ने कुछ दिन पहले सुसाईड कर ली। सुसाइड का कारण जालंधर के थाना नम्बर 1 के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह द्वारा प्रताड़ित किया जाना बताया गया।
तीन दिन पहले जश्वनबीर का शव मिलने के पश्चात पुलिस ने इंस्पेक्टर नवदीप व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया।

अति सुविज्ञ सूत्रों ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से पुलिस प्रशासन पर नवदीप की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा था। पीड़ित पक्ष भी किसी भी सूरत में टस से मस नहीं हो रहा था।


सूत्रों ने बताया कि इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की तरफ से मध्यस्थ व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो यही कहा गया कि इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को पेश करवा दिया जाए। ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी तथा पीड़ित पक्ष भी शांत हो जाएगा।