Crime

मोगा में तैनात इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, अपनी कार में सरकारी हथियार से मारी गो*ली

वंदे भारत :- मोगा के एक पुलिस थाने में तैनात इंस्पेक्टर ने गुरुवार को अपनी कार में ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान रणधीर भुल्लर निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।


जानकारी के अनुसार मोगा के एक पुलिस थाने में तैनात इंस्पेक्टर रणधीर भुल्लर ने गुरुवार दोपहर को अपनी पोलो कार में ही सरकारी हथियार से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस एवं एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और खुदकुशी के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।