LPU के गेट पर चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, 30 बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
वंदे भारत– जालंधर – फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी में देर रात Law Gate पर खड़े युवकों पर करीब 30 हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। इन्होंने वहां पर गोलियां भी चलाई। इस हमले में एक युवक जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है कि मौत हो गई है। 
जबकि हमले में दो युवक घायल हो गए हैं। हमले में घायल अर्जुन सिंह राणा के अनुसार वह और उसका भाई हरप्रीत अपने एक दोस्त मनी को छोड़ने के लिए दूसरे होस्टल में जा रहे थे। वह Law Gate के पास खड़े थे।

इतने में बाइकों पर करीब 25 से 30 युवक सवार होकर आए। सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। कुछ के पास पिस्तौल भी थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल हरप्रीत को जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। अर्जुन सिंह राणा ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया उनमें मनोहर, रोशन, साबा, अभिषेक और अन्य अज्ञात लोग थे। इनमें से रोशन हमेशा पुलिस वालों के साथ घूमता रहता है। रात को भी हमले के बाद पुलिस वाले की गाड़ी में ही सवार होकर गया था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है
