भारत का वांटेड लश्कर आतंकी रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम मारा गया, Pok में मस्जिद के अंदर मारी गो*ली
वंदे भारत-भारत का वांटेड आतंकी रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने अबू कासिम (Abu Qasim) को गोली मार दी.

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़ा रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम एक जनवरी को डांगरी में हुए आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था
राजौरी जिले के डांगरी गांव में आतंकवादियों के हमले और अंधाधुंध गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे. आतंकी वहां IED भी लगा गये थे, जो अगली सुबह फटा था.

अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से जम्मू क्षेत्र का रहने वाला अहमद 1999 में सीमा पार चला गया था. अधिकारियों के अनुसार उसे पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने वालों में से एक माना जाता था
