Breaking News
ग्यासपुरा में लूट के दौरान युवक का हाथ काटा, एक आरोपी पकड़ाया, दो फरार स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़: जालंधर में 51 सीटर सरकारी स्कूल बस में ठूंसे 80 बच्चे, नंबर प्लेट निकली फर्जी पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम की दमदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा

July 8, 2025 7:50 pm

today in focus

478 Views

वंदे भारत-भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में दमदार शुरुआत की। चीन के हांगझोऊ में जारी एशियाई खेलों में भारत ने उज्बेकिस्तान की टीम को बुरी तरह रौंद दिया। पूल ए के इस मैच में भारत ने 16-0 से विशाल जीत दर्ज की। इस जीत से भारत का मनोबल जरूर बढ़ा होगा, क्योंकि आगाज मैच में अगर किसी टीम को इतनी बड़ी जीत मिलती है तो ये टीम के खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाती है।

हैट्रिकों से भरा रहा मैच 

इस मुकाबले में भारत की ओर से तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक पूरी की। 16-0 की विशाल जीत में वरुण कुमार, मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय ने हैट्रिक अपने नाम की। ललित ने कुल 4 गोल किए, जबकि 3-3 गोल वरुण और मनदीप ने किए। वहीं, अभिषेक, शमशेर सिंह, अमित रोहिदास, सुखजीत सिंह और संजय ने एक-एक गोल किया।

पहले दिन भारत को मिला चौथा पदक, हॉकी टीम को मिली विशाल जीत 

मेंस हॉकी की बात करें तो एशियन गेम्स में भारत का दूसरा पूल मैच सिंगापुर की टीम के साथ मंगलवार 26 सितंबर को हो। इसके बाद भारत की टीम को जापान से भिड़ना है और फिर इसके बाद पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप भेज का आखिरी मैच बांग्लादेश से है। इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भारत के पास आगे जाने का पूरा मौका है।

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special