Breaking News
अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंदा, एशियाड में लगातार चौथी जीत हासिल की

July 8, 2025 5:09 pm

today in focus

100 Views

वंदे भारत-हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत हासिल की। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।अब भारत का आखिरी पूल-ए मुकाबले में बांग्लादेश से सामना होगा। टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल दागे, जबकि वरुण ने दो गोल दागे। ललित, शमशेर, मनदीप और सुमित ने एक-एक गोल किया। यह भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में पहली बार है जब दोनों में से किसी एक टीम ने 10 गोल दागे हैं। भारत ने यह कीर्तिमान रचा है।

पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल दागे

पहले क्वार्टर में भारत ने आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने 4-0 की बढ़त बनाई

दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल स्कोर किया। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी की कोशिश

तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में पाकिस्तान के फाउल पर भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दाग गोल की हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दाग हरमनप्रीत ने गोल का चौका लगाया। 38वें मिनट में पाकिस्तान के सुफियान मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा। यह पाकिस्तान का मैच में पहला गोल रहा। इसके बाद 41वें मिनट में भारत के वरुण कुमार ने सुखजीत के पास पर शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त 7-1 कर दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में पाकिस्तान के अब्दुल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग पाकिस्तान की वापसी कराई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर 7-2 की बढ़त बना रखी थी।

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

भारत का एशियाड में प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने पूल-ए में अब तक चारों मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच से पहले पूल लेग में अपने तीनों मैच जीते थे। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। उसने पूल-ए के अपने मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। फिर टीम इंडिया ने 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। अब पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीत का चौका लगाया है। वहीं, पाकिस्तान ने पूल-ए के अपने पहले में सिंगापुर को 11-0, बांग्लादेश को 5-2 और उज्बेकिस्तान को 18-2 से हराया था। भारत के खिलाफ उसे 10-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत-पाकिस्तान का आमने-सामने का रिकॉर्ड

इस एशियाड मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली भिड़ंत इसी साल अगस्त में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पूल मैच के दौरान हुई थी। भारतीय टीम ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया था। 2013 से लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 25 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को पांच मैचों में जीत मिली। तीन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। ओवरऑल दोनों देशों के बीच 180 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 66 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 82 मुकाबलों में जीत मिली है। 32 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।

 

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special