इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,देखिए बेजुबान पर कैसे किया गया ज़ुल्म
वंदे भारत– पंजाब के जालंधर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।इस वीडियो में देख सकते है की एक छोटा हाथी टेंपो के पीछे एक डॉग को रस्सी के साथ बांधकर बुरी तरह से घसीटा जा रहा है।यह वीडियो 4 दिन पुरानी बताई जा रही है और थाना 1 के अंतर्गत इलाके की बनी हुई है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के प्रधान युवी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर कार्यवाही की मांग की है। एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के प्रधान और सदस्यो द्वारा कड़ा ऐतराज जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्यवाही की मांग कर डाली है।

एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के प्रधान युवी सिंह ने कहा सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है,जो इंसानियत की सभी हदें पार करते हुए शर्मसार कर रही है।उन्होंने कहा जिस छोटा हाथी टेंपो के पीछे बांधकर एक डॉग को बुरी तरह घसीटा है, उस टेंपो का नंबर पता करवा लिया गया है।उन्होंने कहा की जालंधर पुलिस के डीसीपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर कानून से इंसाफ की मांग की है।

