Punjab

हनी सिंह विवादों में फंसे कॉन्सर्ट बयान को लेकर

15..jan..दिल्ली में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। 14 जनवरी को नानकू और करुण के शो के दौरान इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दिल्ली की ठंड का जिक्र करते हुए एक आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की। इस दौरान हनी सिंह ने कहते सुना गया, “दिल्ली की इतनी ठंड है कि ऐसी हालत में कार में सेक्स करने में मज़ा आता है, गाड़ी में सेक्स करो… यारों कंडोम यूज़ करो, प्ले सेफ।” जैसा कि वायरल क्लिप में स्पष्ट सुनाई देता है।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूज़र्स ने उनके बयान को “अशोभनीय”, “घटिया” और “अनुचित” बताते हुए कड़ी आलोचना की है। कुछ लोगों ने कहा कि एक सार्वजनिक मंच पर इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता और इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

दूसरे पक्ष में, लाइव ऑडियन्स की प्रतिक्रिया थोड़ी अलग भी दिखी — कुछ ने इस बात पर हंसी और तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी, लेकिन ऑनलाइन बहस में आलोचना भारी रही है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने हनी सिंह को ट्रोल करते हुए कहा कि इस तरह के बयानों से उनकी इमेज को नुकसान होता है और उन्हें अपने शब्दों की मर्यादा समझनी चाहिए।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब हनी सिंह किसी बयान या कंटेंट को लेकर विवादों में आए हैं। उनके कुछ गानों और पिछले बयानों को लेकर भी पहले आलोचना हुई थी। इस बार का मामला भी इसी पृष्ठभूमि में सुर्खियों का विषय बना हुआ है, और इंटरनेट पर “नाम से नहीं, बदनाम” जैसे प्रतिक्रियाएं ट्रेंड कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *