Political

कई विधायकों को बलि का बकरा बनाने जा रही है आम आदमी पार्टी

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब में कांग्रेस के साथ उसका गठबंधन सिरे नहीं चढ़ पाया है। सत्ता में चाहे 92 विधायकों के साथ इस समय आम आदमी पार्टी है। मगर उसे लोकसभा चुनाव के लिए जेतू उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा। जालंधर उपचुनाव में भी पार्टी को अपना कोई नेता चुनाव लड़ने लायक नहीं मिला था और कांग्रेस के नेता सुशील रिंकू को चुनावी मैदान में उतरना पड़ा था। अभी भी हालत कुछ ऐसे ही है आम आदमी पार्टी को 13 लोकसभा सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था,लगातार कर्ज का बोझ, रुके हुए विकास काम और किसान आंदोलन में पार्टी की छवि को बड़ा धक्का पहुंचाया है। इसलिए पार्टी चुनाव के लिए फूंक फूंक कर कदम रख रही है। पार्टी अधिकांश सीटों पर विधायकों को ही टिकट देने जा रही है। जिसमें प्रमुख तौर पर बलकार सिंह,मीत हेयर,प्रो निझर व अन्य यानि कि अब हार सामने देखते हुए विधायकों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।