AAP नेता रचना यादव मर्डर केस: तीन आरोपी गिरफ्तार
20..jan..दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 10 जनवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) की सक्रिय कार्यकर्ता रचना यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस समय हुई, जब रचना यादव अपने घर के बाहर मौजूद थीं। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिली।.हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मुखबिरों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।.अब इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत यादव समेत तीनों बदमाशों को बिहार के कटिहार जिले से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरत यादव, सुमित और निखिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार में छिपकर रहने की योजना बना रहे थे।.दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कटिहार में दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। पुलिस अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है।.पुलिस शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद को हत्या की वजह मानकर चल रही है। हालांकि, राजनीतिक एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की असली वजह साफ होने की उम्मीद है।.फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी की कोशिश जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद रचना यादव के परिवार ने न्याय की उम्मीद जताई है।

