Politics

कारोबारी AAP नेता डाबर बंधुओं पर, FIR दर्ज

वंदे भारत 24 इस वक्त से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कारोबारी आप नेता डाबर ब्रदर्स पर पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज कर ली गई है आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सेंट्रल टाउन इलाके में लाखों रुपए की कमेटियों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें महिला ने युवकों पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। सेंट्रल टाउन की रहने वाली शिवानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके रिश्तेदारों ने 40 लाख की कमेटियां हड़प ली हैं।

 

जब शिवानी के परिवार ने कमेटी की रकम मांगी तो मुकेश डाबर, शिवम डाबर, भारत भूषण ने उनके घर पर आकर पहले तो खूब हंगामा किया। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ हाथापाई शुरु कर दी। ACP दमनप्रित सिंह ने मामले की जांच की और तत्पश्चात थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने कार्रवाई करते हुए डाबर ब्रदर्स पर FIR दर्ज कर दी।