मोगा में ज्वेलर का मर्डर करने वाले आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पुलिस के हाथ बड़ी सफलता
वंदे भारत– अभी एक अहम खबर सामने आई है कि पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मोगा में शोरूम के अंदर ज्वेलर की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। DGP गौरव यादव ने ट्रीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब AGTF और बिहार पुलिस की जॉईट टीम ने 3 आरोपियों को पटना से पकड़ा है, जबकि एक आरोपी को नदिड़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्टोर मालिक के नाम लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल, 12 जून को दोपहर 2.15 बजे 5 ग्राहक रामगंज स्थित एशिया ज्वेलर्स में आए थे। यहां उन्होंने सोने के गहने दिखाने को कहा। ज्वेलर विक्की ने उन्हें गहने दिखाए। इसके बाद उन्होंने बिल बनाने को कहा। जब विक्की बिल बनाने मुझे तो लुटेरों ने पैसे देने के बजाय विक्की को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और लोग इकट्ठा होने लगे। यह देखकर लुटेरे पसंद किए गहने लेकर वहां से फरार हो गए।
