news

आदित्य-एल1 हुआ लॉन्च, यान लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी करेगा तय

वंदे भारत-देश के पहले सूर्य मिशन के तहत आदित्य-एल1 यान का शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण हुआ। आदित्य-एल1 को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है

मिशन के नाम ‘आदित्य-एल1’ से ही संक्षेप में इसके उद्देश्य का पता चलता है. सूर्य का एक नाम आदित्य भी है और L1 का मतलब है- लाग्रेंज बिंदु 1. इसरो के मुताबिक, L1 प्वाइंट की दूरी धरती से लगभग 1.5 मिलियन (15 लाख) किलोमीटर है. आदित्य-एल1 को L1 बिंदु की प्रभावमंडल कक्षा में रखकर सूर्य का अध्ययन किया जाएगा

आसान तरीके से समझें तो लाग्रेंज प्वाइंट पर सूर्य-पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण कुछ इस तरह बैलेंस होता है कि वहां कोई चीज लंबे समय तक ठहर सकती है. इसीलिए आदित्य-एल1 को लांग्रेज बिंदु 1 में स्थापित करने के लिए लॉन्च किया जाएगा, जहां से यह सूर्य पर हर समय नजर रखकर अध्ययन कर सकेगा, साथ ही स्थानीय वातावरण की जानकारी भी जुटाएगा.