गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद JE ने चलाई गोली, एक युवक की मौत, दो घायल
अमृतसर के मजीठा रोड पर गली नंबर 2 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अपने घर की बालकनी से JE ने 5 गोलियां चलाई । जिसमे से एक गोली सड़क से निकलते 19 वर्षीय व्यक्ति को लग गयी। गोली सीधा व्यक्ति के सिर पर लगी और उसकी मोके पर ही मोत हो गयी।
इसके साथ साथ दो और लोग गोली लगने के कारण घायल हो गए। आस पास के लोगो ने तुरंत जख्मियों को हस्पताल पहुँचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ और सदर थाने के एसएचओ हरसंदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे थे और हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है। JE घटना के बाद अपने परिवार के साथ गाड़ी में फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अलग अलग जगह पर छापे मारी की जा रही है। यह घटना के बाद माहौले में डर का माहौल बन गया है और लोगों ने न्याय की मांग की है।

