आखिर क्यों पाकिस्तान ने अपना ऐतिहासिक होटल अमेरिका को सौंपा
वंदे भारत 24 -: पाकिस्तान ने अपना ऐतिहासिक होटल अमेरिका को सौंपा क्योंकि आर्थिक तौर पर पाकिस्तान बिखर चुका है. अब तिनके के सहारे संभलने की कोशिश कर रहा है. दरअसल, पाकिस्तान ने न्यूयॉर्क में स्थित अपने ऐतिहासिक होटल रूजवेल्ट को तीन साल के लिए अमेरिका को किराये पर दे दिया है .
इसके साथ ही आपको बता दे
पाकिस्तान को इस डील से करीब 220 मिलियन डॉलर की रकम हासिल होगी. पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने बताया कि न्यूयॉर्क प्रशासन को यह होटल तीन साल के लिए लीज पर दिया गया है. बता दें, पाकिस्तान दो बड़े होटल विदेशों में हैं, एक न्यूयार्क में और दूसरा पेरिस में है.

