Punjab

घई बेकरी के साथ कई अन्य अवैध कमर्शियल बिल्डिंगों ने बढ़ाई जनता की परेशानी, नाजायज ढंग से बनाई गई है बिल्डिंग

गहरी नींद में नगर निगम के अधिकारी या फिर चल रहा है भ्रष्टाचार का खेल

वंदे भारत– जालंधर के माडल हाउस में नाजायज ढंग से बनी हुई घई बेकरी के साथ-साथ अब और लोगों ने नाजायज ढंग से बिल्डिंग बनानी शुरू कर दी है । लग रहा है जैसे नगर निगम में घई बेकरी की शिकायत के बावजूद एटीपी उसे बचाने में लगे है। बात करने पर साफ़ कहा गया कि वही कोई नाजायज निर्माण नहीं हो रहा जबकि बेकरी पहले से ही बिना पार्किंग में ग़लत बनी है ना बेकरी बाहर कोई पार्किंग व्यवस्था है |

बेकरी मैं आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों की वजह से सड़क पर भी लंबा जाम लग जाता है। जिसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों को दी गई ।एटीपी से शिकायत के बारे में पूछे गया तो उनको बेकरी का नाजायज निर्माण होता नजर नहीं आया जिसके बाद अब बेकरी के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे यह होगा कि बिना पार्किंग के चल बेकरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आगे चलकर कोई और ऐसे ढंग से बिल्डिंग ना बनाई जाए|