पंजाब की आप सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह, ,AAP के चुनावी वादों को बताया खोखला
वंदे भारत– केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जम कर निशाने साधे। शाह नें आप सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि आप जैसी खोखली सरकार हमने जीवन में कभी नहीं देखा। सभी वादे खोकले साबित होते हैं। आप प्रमुख का ज्यादातर समय दौरे में निकल जाता है और उन्ही के साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भवगवंत मान का भी पूरा समय निकल जाता है। यही कारण है कि पंजाब की कानून व्यवस्ता बदतर होती जा रही है।

लेकिन सीएम को जरा भी परवाह नहीं है।अमित शाह ने पंजाब के सीएम को आप प्रमुख का पायलट बताया। उन्होंने आप द्वारा दक्षिण में विज्ञापन देने पर भी जमकर निसाना साधा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोदी ने विदेशों में भारत का नाम ऊंचा उठाने का काम किया है। देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए अफ्रीकी दौरे पर गए पीएम मोदी का हो रहे स्वात सत्कार का भी गुणगान किया। मोदी जहां भी जाते हैं उनके नारे लगते हैं ये नारा भाजपा या मोदी के लिए नहीं बल्कि देश के सम्मान में लगते हैं।इसके इलावा शाह ने 9 सालों में भाजपा की उपलब्धियां भी बताई।पंजाब में आयोजित जनसभा को फतेहजंग बाजवा, मनप्रीत बादल, राणा सोढी और सुनील जाखड़ सहित कई अन्य वरिष्ठ भाजपा सदस्य शामिल थे।
