पंजाब सरकार पर आगबबूला हुईं आंगनबाड़ी वर्कर्स, कैबिनेट मंत्री के घर के सामने देंगी धरना; CM मान का पुतला फूंकने का किया एलान
पंजाब सरकर पर आगबबूला हुईं आंगनबाड़ी वर्कर्स,
कैबिनेट मंत्री के घर के सामने देंगी धरना; CM मान का पुतला फूंकने का किया एलान
वंदे भारत- (सुरभि शर्मा)ऑल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने पंजाब सरकार और मालवा क्षेत्र के जिलों से संबंधित आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्पर चार फरवरी को मलोट में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के घर के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर के नेतृत्व में धरना दिया जाएगा। जबकि दोआबा और माझा क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर एक ही दिन अपने-अपने ब्लॉक में पंजाब सरकार का पुतला फूंकेंगी।

पंजाब सरकार पर लगाया आरोप
इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों की लंबे समय से लंबित मांगों व मुद्दों तथा पंजाब सरकार के खराब व्यवहार के कारण संघर्ष करना पड़ रहा है। पंजाब की 54 हजार आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चार का माह का बकाया बाकी
एनजीओ ब्लाकों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों का स्टेट व सेंटर का फंड चार माह का बकाया खड़ा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा बनाए गए इन कार्यक्रमों में उक्त जिले से बड़ी संख्या में आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं हेल्पर बड़ी संख्या में भाग लेंगी। इस मौके पर मलोट ब्लॉक अध्यक्ष किरनजीत कौर व जिला अध्यक्ष छिंदरपाल कौर आदि भी उपस्थित थे।
