महंगाई का एक और झटका, पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया वैट; जानें नई कीमतें
वंदे भारत 24 -: पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट बढ़ा दिया है. इसका मतलब है कि अब पंजाब के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के बदले ज्यादा कीमत देनी होगी. वहीं डीजल के दामों में भी इजाफा हुआ है. अब राज्य में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये होगी. वहीं डीजल की कीमत 88.95 रुपये प्रति लीटर हो चुका है.पंजाब सरकार ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब पिछले साल से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है…

