breakingCrimeJalandharPunjab

जालंधर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप, ट्रेन के कोच में लिखा मिला भारत विरोधी नारा

यात्रियों में बड़ी चिंता, सुरक्षा कड़ी

जालंधर, 17 सितम्बर।
जालंधर रेलवे स्टेशन से इस समय की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आज सुबह हरिद्वार जाने वाली ट्रेन नंबर 12054 के कोच नंबर NR 257401 में भारत विरोधी नारा लिखा मिलने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस घटना की जानकारी सबसे पहले सी-62 के गेटमैन रणजीत कुमार ने दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई। जानकारी मिलते ही उप-पुलिस अधिकारी को संदेश भेजा गया और आरपीएफ कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि यह घटना कोच नंबर 11 में घटी। जांच के दौरान उस नारे को मिटा दिया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि यह नारा किसने लिखा और इसके पीछे क्या मंशा थी।

यात्रियों में चिंता, सुरक्षा कड़ी

इस घटना के बाद यात्रियों और आम लोगों में चिंता का माहौल है। रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *