Punjab

क्या आप भी श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की कर रहे है तैयारी, तो यह खबर है आपके लिए

प्रशासन की तरफ से भी यात्रा के मद्देनजर पूरे प्रबंधो के साथ नई गाइडलाइंस जारी की है

वंदे भारत- श्री अमरनाथ यात्रा बड़ी ही धार्मिक और पवित्र मानी जाती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में हर साल शामिल होते हैं। इस साल भी यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से भी यात्रा के मद्देनजर पूरे प्रबंधो के साथ नई गाइडलाइंस जारी की है। श्री अमरनाथ यात्रा 2023 जानकारी देते हुए शिव शक्ति नौजवान सभा जालंधर के संचालक सुदेश भगत जिन्होंने बताया निरंतर 15 सालों से जालंधर से यात्रियों का जत्था लेकर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर मां का आशीर्वाद लेकर रवाना होते हैं। इससे पहले विधिवत हरिद्वार से त्रिशूल सेवा गंगा आरती करवाकर यात्रा की शुरुआत करवाई जाती है। यात्रा चलने से पहले शिव विवाह का आयोजन किया जाता है, उपरांत शोभायात्रा के रूप में नगर परिक्रमा कर यात्रा पर चल पड़ते हैं ।जिसमें पहला पड़ाव जम्मू भगवती नगर में यात्रियों को एकत्रित कर उनके पंजीकरण चेक किए जाते हैं ।चेक करने के बाद अवधि व समय निर्धारित किया जाता है ।यह स्पष्ट कर दें की यात्रा में जाने से पहले सभी यात्रियों का मेडिकल चेकअप करवाया जाता है ।यह चेकअप श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए डॉक्टरों से अपने-अपने जिलों में करवाया जाता है , इसके बाद डॉक्टरों द्वारा सर्टिफिकेट को बैंक जम्मू कश्मीर एवं पंजाब नेशनल बैंक और इसके अलावा श्राइन बोर्ड के द्वारा दिए गए बैंकों में पंजीकरण उपलब्ध होती है।


बीते सालों में मेडिकल के आधार पर पंजीकरण मिल जाते थे परंतु 2023 में यात्रा को अधिक स्वच्छ बनाने के लिए इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है। इस साल मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ-साथ बायोमेट्रिक द्वारा भी पंजीकरण हो रहे हैं ।जैसे ही भगवती से यात्रियों के पंजीकरण चेक किए जाते हैं, उसके बाद इन्हें एक मैसेज दे दिया जाता है कि अपने अपने यात्रियों को बसों में बिठा दिया जाए।
वाहनों के आगे एक सिक्योरिटी टैक्स लगा दिया जाता है जिससे जाहिर होता है उनकी यात्रा का आरंभ कर दी है।

साथ में क्या-क्या लेकर जाना है- उसके बारे में जानकारी देंगे एक पिट्ठू बैग ,बरसाते ,जंगल शूज या स्पोर्ट्स शूज, ए छतरी और टॉर्च ,स्पेक्स एक नोक वाली लाठी स्टिक जो कि वहां यात्रा के दौरान मिल जाती है।
वह लोग ना करें यात्रा जीने हो यह परेशानियां
जिनको शुगर ,ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई भी बीमारी हो वह इस यात्रा को नहीं कर सकते हैं।
औरतों के लिए विशेष 6 मंथ्स प्रेगनेंट लेडी यात्रा नहीं कर सकती है
यात्रा 13 साल से 70 साल तक के लोग ही कर सकते हैं।

40 प्रकार के भोजन पर इस बार रोक लगाई गई है-
तले हुए चावल, पूरी, पिज़्ज़ा, बर्गर, भरमा परोठा, यानी कि आलू का पराठा या गाजर या गोभी का पराठा, डोसा ,मक्खन ब्रेड, अचार, चटनी, तले हुए पापड़ ,नूडल , आदि तले पदार्थ नहीं खा सकते हैं और यात्रा के दौरान नहीं ले जा सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा में टेंट और घोड़े खच्चर का कितना किराया होगा- आइए हम उसकी आपको जानकारी देते हैं एंटीक सिटी में किराया टेंट जमीन पर गद्दा कंबल या स्लीपिंग स्लीपिंग बैग और तकिया का किराया ₹300 होगा, टेंट बेड कंबल या स्लीपिंग बैग तकिया का किराया ₹375 होगा।
पवित्र गुफा के पास टेंट सिटी जमीन पर कंबल या स्लीपिंग बैग और तकिया का किराया ₹650 होगा,
बेड कंबल या स्लीपिंग बैग और तकिया का किराया ₹675 होगा।

घोड़ा और खच्चर से यात्रा का किराया-

चंदनबाड़ी से जो जिबल का किराया 1700 रुपए, जीबा से चंदनबाड़ी का किराया 1500 रुपए ,चंदनबाड़ी से जीवाल वापसी का किराया ₹2400, चंदनबाड़ी से नागा कोटी का किराया ₹1900 ना कोठी से चंदनबाड़ी का किराया 1550 ।
चंदनबाड़ी से शेषनाग का ₹2000
शेषनाग से चंदनबाड़ी का 1600 रुपए।
चंदनबाड़ी से शेषनाग का वापसी किराया 2700 रुपए।
पिछले साल साडे 4,00,000 यात्रियों ने बाबा बर्फानी की यात्रा की थी परंतु इस बार लगभग 6:30 लाख लोगों की यात्रा करने की संभावना है।

आयोजन मेंबर सोसायटी मेंबर्स शिव शक्ति नौजवान सभा रजिस्टर्ड जालंधर से सुदेश भगत ,कमल कश्यप, आजाद जायसवाल, गुलशन कुमार, सुनील कुमार मिठू ,नवीन भगत ,मदन सिंह, अनिल आनंद ,कपिलदेव, सुनील कुमार दालों आदि यात्रा में शामिल होंगे।