Punjab

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सेना; ड्रोन यूनिट, श्वान स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता तैनात

वंदे भारत– पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा, शांति और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए तय एसओपी का अनुपालन होना चाहिए।

सुरक्षा कवच को मजबूती देने के लिए ड्रोन यूनिट, श्वान स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, एंटी सैबोटाज टीम, क्यूआरटी के अतिरिक्त दस्तों को चिह्नित स्थानों पर तैनात किया जाए। यहां पुलिस मुख्यालय में अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए किए सुरक्षा प्रबंधों की पुलिस, सेना ,केंद्रीय अर्धसैन्यबलों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त बैठक में समीक्षा के दौरान संबोधित कर रहे थे।

यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे राहत एवं बचाव दल तैनात रखने जाने का भी निर्णय लिया गया। पहलगाम और बालटाल में स्थापित संयुक्त नियंत्रण कक्ष की गतिविधियों, यात्रा के लिए तैयार आकस्मिक योजनाओं और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के लिए यात्रा ड्यूटी से संबंधित तय एसओपी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। यात्रा शिविरों, संचार व्यवस्था, राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों पर यात्रावधि के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग और यात्रा मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षाबलों की तैनाती और उनकी गतिविधियों के संदर्भ में तय एसओपी को व्यहवार में लाया जाए। प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट होना चाहिए। सुरक्षा प्रबंधों की नियमित तौर पर समीक्षा होनी चाहिए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की अतिरिक्त व्यवस्था भी होनी चाहिए। सभी अधिकारियों के बीच पूरा समन्वय होना चाहिए। यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियों का रियल टाइम आदान प्रदान और उन पर कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाए।
सेना, पुलिस, अर्धसैन्यबलों और नागरिक प्रशासन के बीच निर्बाध सूचना-संपर्क नेटवर्क होना चाहिए। एजेंसियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट हों : सीआरपीएफ महानिदेशक थोएसेन ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से तय किए जाने को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है। इससे असमंजस पैदा नहीं होता। पुलिस और सीआरपीएफ पहले एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकियों के सफाए में अहम भूमिका निभा रही हैं। सीआरपीएफ अपनी यात्रा ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएगी।

बीएसएफ और सेना हर संभव सहयोग करेगी

बीएसएफ के महानिदेशक नीतिन अग्रवाल ने बैठक में जी-20 पर्यटन कार्यसमूह के सफल आयोजन के लिए सभी को बंधाई देते हुए कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान जो समन्वय और सहयोग विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां ने दिखाया है, वही श्री अमरनाथ की यात्रा के दौरान रहेगा। ताकि किसी को भी गड़बड़ी का कोई मौका नहीं मिले। सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि तीर्थयात्रा केा सुरक्षित एवं शांत वातावरण में संपन्न कराने के लिए सेना हर संभव सहयोग करेगी।