‘असदुद्दीन ओवैसी अमित शाह में दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाए
वंदे भारत 24 -: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 30 मई को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित किया. ओवैसी ने बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया. ओवैसी ने कहा, “शाह बोलते हैं कि हम हैदराबाद ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे तो हम क्या चूड़ियां पहन कर बैठे हैं. अगर इतना ही दम है तो सरकार चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं कर देती है.”

