Political

अश्विनी शर्मा ने भाजपा के पंजाब प्रधान के पद से दिया इस्तीफा

वंदे भारत– सूत्रों के हवाले से पंजाब की राजनीती कि अहम खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

आपको बता दें कि अश्वनी शर्मा भाजपा की तरफ से पठानकोट के विधायक हैं। लोकसभा की रणनीति के तहत भाजपा पंजाब में नया प्रधान लाने की तैयारी कर रहे थे।

पंजाब में भाजपा के नए प्रधान के लिए सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। भाजपा जल्दी अपने पंजाब के नए प्रधान का नाम घोषित कर सकती है।