CrimeJalandharnewsPunjabReligion

धार्मिक स्थल पर हमलावारों ने चलाई गोलियां और तेजधार हथियार, एक की मौत, 3 घायल

वन्दे भारत 24 : जालंधर के नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर में सालाना मेले के दौरान देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां धार्मिक कार्यक्रम के बीच अचानक 5 अज्ञात हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। आते ही उन्होंने हथियार लहराने शुरू कर दिए।

पीड़ित के अनुसार, मेले में मौजूद उसके बेटे राहुल ने उन्हें हथियार लहराने से मना किया, जिस पर हमलावरों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान धार्मिक स्थल से एक व्यक्ति ने हमलावर को चांटा मार दिया, जिसके बाद मामला शांत कराकर उन्हें वहां से भेज दिया गया।

लेकिन कुछ समय बाद वही हमलावर फिर लौटे और दातर से राहुल और उसके साथी पर हमला कर दिया। हमले में गुरप्रीत उर्फ गोपी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए।

हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान पीड़ित का बेटा घर में छिपकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इलाके में वारदात के बाद से दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *