breakingCrimePunjab

होशियारपुर टांडा रोड स्थित फुलकारी फार्म में शादी समारोह के दौरान बवाल, बाउंसरों और स्टाफ में झगड़ा

5,JANUARY JALANDHAR

होशियारपुर टांडा रोड पर स्थित अड्डा सरां के नजदीक फुलकारी फार्म में बीते दिनों एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाउंसरों और पैलेस के बी-क्लास स्टाफ के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और हालात इतने बिगड़ गए कि बाउंसरों को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।मीडिया को जानकारी देते हुए प्रशांत भल्ला ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, काम के सिलसिले में फुलकारी फार्म गए थे। इसी दौरान फार्म के बी-क्लास स्टाफ ने टीम में शामिल महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो स्टाफ के लोग एकजुट होकर बाउंसरों पर हमला करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और एक महिला की चेन भी छीन ली। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले पर अड्डा सरां चौकी के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *