दिल्ली में 16 साल की लड़की की हत्या पर भड़के बाबा धीरेंद्र शास्त्री
Vande Bharat 24 -: दिल्ली में 16 साल की लड़की की हत्या मामले में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने गुस्सा जाहिर किया है. शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई को साहिल नाम के लड़के ने 16 साल की दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. वीडियो में साहिल लड़की को पहले चाकू से कई बार गोदता है और फिर पत्थर से सर को कुचल देता है. इस मामले पर बागेश्वर बाबा ने कहा, “लोग हमें कट्टरवादी कहते हैं. लेकिन अपनी बहन का जब हम ये हाल होते देखते हैं तो शायद ही इस दुनिया का कोई भाई होगाजिसका खून नहीं खौलेगा.”


