Punjab

बालासोर ट्रेन हादसाः मृतकों की तादाद 280 पहुंची,

वंदे भारत 24 -:  अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कम से कम 280 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लगभग 900 घायल यात्रियों का बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर और कटक जिलों के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ओडिशा के मुख्य सचिव के मुताबिक शिनाख्त किए गए शवों को या तो उनके परिजनों को सौंप दिया जा रहा है या पोस्टमार्टम के बाद उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।