exclusive

जालंधर में रोड शो से पहले जगह जगह लगे दिखे रिंकू व शीतल के गद्दार के पोस्टर

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सांसद सुशील कुमार रिंकू तथा विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ पार्टी वर्करों का गुस्सा लगातार जारी है।देर रात रिंकू और शीतल के खिलाफ शहर में “पंजाब के गद्दार” के पोस्टर लग गए, जिससे भाजपा वर्करों में रोष हैं।

उन्होंने हंगामा करते हुए तुरंत हटवाने की मांग की। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। और वर्करों से कहा कि तुरंत इन पोस्टरों को उतारा जाए. और बोलो की लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएं। बता दें कि गत दिवस आप मंत्रियों तथा वर्करों ने दोनों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं घर के पास लगे उनके सरकारी बोर्ड भी तोड़ दिए थे।