news

Higway पर बड़ा हादसा खड़े ट्राले से टकराई पुलिस बस, 4 पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत

Higway पर बड़ा हादसा खड़े ट्राले से टकराई पुलिस बस,
4 पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत

वंदे भारत- इस समय की बड़ी खबर पठानकोट हाईवे से आ रही है जहां एक भीषन सड़क हादसा हो गया है। हादसे में चार पुलिस कर्मियों की मौत की खबर सामने आई है। यह हादसा सुबह 6: 30बजे के करीब हुआ। घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। जानकारी में पता चला है कि पंजाब पुलिस की बस जालंधर से पीएपी से गुरदासपुर जा रही थी। मुकेरियां में घने कोहरे के कारण पंजाब पुलिस की बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण चार पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई  पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहां के आसपास लोगों ने बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों को बस से बाहर निकाला और घायल कर्मचारीयों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी में पता चला है की बस में 30 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी सवार थे।