जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता की illegal कॉलोनी सहित दो पर चली डिच
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) नगर निगम टीम ने अलीपुर में 1 भाजपा नेता की अवैध कालोनी सहित जालंधर एवेन्यू में बन रही अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की है जिस दौरान उसे डिच चला डेमोलिश कर दिया गया है।एमटीपी विजय कुमार के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने 2 अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक अलीपुर व जालंधर एवेन्यू में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। जहां कुछ मकान भी बन रहे थे।इसकी शिकायतें भी आ रही थी। आज उक्त दोनों अवैध कालोनी पर निगम टीम ने डिच चलाकर सभी सड़कें और सीवरेज उखाड़ दिए। इन दोनो में से 1 कालोनी भाजपा नेता की बताई जा रही है

