news

नगर निगम की बड़ी कारवाई, जालंधर के बिजनेसमैन के अवैध फार्म हाउस पर लगाई रोक

वंदे भारत– जालंधर के एक बिजनेसमैन द्वारा अवैध रूप से बनाए जा रहे फार्म हाउस के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से बन रहे फार्म हाउस के मालिक को नोटिस भेजकर काम रोक दिया गया है।

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज खांबड़ा के पास अवैध रूप से 183×120 फुट में बने फार्म हॉउस के निर्माण काम रोक दिया। फार्म हाउस में फ्रंट हिस्से में कंक्रीट का काम रोक दिया गया।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस अवैध फार्म हाउस के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 80 मरले में बन रहे अवेध फार्म हॉउस के निर्माण का काम भी रोका गया है। यहां 6000 स्क्वायर फीट में निर्माण के बाद फिनीसिंग का काम चल रहा था।

आपको बता दें कि नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन लगातार अवैध इमारतों और कालोनियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। जिससे रोज शहर में अवैध रूप से बन रही इमारतों और कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।