दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR की बेटी कविता को ईडी ने हिरासत में लिया
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) ईडी अधिकारियों ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को हिरासत में ले लिया है। कविता को गिरफ्तारी नोटिस जारी किया गया था। ईडी के अधिकारी शुक्रवार को हैदराबाद में कविता के घर पहुंचे और कविता को सर्च वारंट और गिरफ्तारी वारंट दिया।
कविता के घर की घंटों तलाशी ली गई। बाद में ईडी अधिकारियों ने कविता को हिरासत में ले लिया। आबकारी घोटाले की जांच को लेकर ईडी के अधिकारी कविता को दिल्ली लेकर निकली है। उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

