जालंधर के इन इलाकों में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, वर्मा ज्वेलर समेत अवैध बनी 4 दुकानें सील ; दोनों पक्षों में हुई जमकर बहसबाजी
जालंधर के इन इलाकों में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई,
वर्मा ज्वेलर समेत अवैध बनी 4 दुकानें सील ;
दोनों पक्षों में हुई जमकर बहसबाजी
वंदे भारत-(आकांक्षा श्रीवास्तव) नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने आज सुबह खुरला किंगरा के पास चार अवैध दुकानों पर कार्रवाई की है। नगर कमिश्नर आदित्य उप्पल के निर्देश के बाद एटीपी सुखदेव विशिष्ट और उनकी टीम ने आज सुबह यह बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी में पता चला है कि यह दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थी। जिन दुकानों को सील किया गया था उन पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है लेकिन कार्रवाई के बावजूद भी दुकान मालिक ने एफिडेविट देकर दुकानें खोल ली थी। एफिडेविट देने के बाद उसे रेजिडेंशियल मैं नहीं बदला गया जिसके बाद नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

