सीआईए टीम द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही
जालंधर की सीआईए टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत 2 दोषिओं को 1 किलोग्राम हेरोइन तथा 2 पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार।
CIA स्टाफ टीम ने “युद्ध नशिया विरुद्ध ” ड्रग विरोधी अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस टीम ने 1 किलोग्राम हेरोइन तथा 2 अवैध पिस्तौल 32 बौर 2 जिन्दा कारतूस सहित 2 दोषिओं को गिरफ्तार किया है ।
आगे जानकारी देते हुए उन्हों ने कहा की 18 जुलाई 2025 को सीआईए स्टाफ को ” युद्ध नश्या विरुद्ध ” की मुहीम के तहत लिंक रोड ,कोट कलां , नजदीक बोहड़वाला चौंक में एक नाकाबंदी दौरान चेकिंग अभियान चला रही थी
कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान विनय कुमार उर्फ़ मीठू, ( उम्र लगभग 34 वर्ष ) पुत्र आशीष पल वासी गुरु नानक नगर नजदीक नागरा रेलवे गेट, जालंधर के रूप में हुई है अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा नंबर 115 मीति 18 जुलाई 2025 ऐन डी पी एस एक्ट की धारा 21 सी 61 – 85 के अधीन थाना कैंट जालंधर में मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान, एक अन्य अभियुक्त – मेजर सिंह उर्फ मेजर, बेटा जसविंदर सिंह, वासी मकान नंबर 357/6, बाबू लाभ सिंह नगर जालंधर की भागीदारी का खुलासा हुआ है। उसे 19.07.2025 को गिरफ्तार किया गया था और उसकी गिरफ्तारी गिरफ्तारी की दौरान पुलिस ने दो जीवित कारतूसों के साथ दो अवैध पिस्तौल (.32 बोर) बरामद किए है । आर्म्स अधिनियम के प्रावधानों के तहत 25(1) (बी ), 54, तथा 59 का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी पिछली गतिविधियों और संभावित संबंधों की जांच की जा रही है।

