news

भगवंत मान का बड़ा ऐलान, झड़प में मरने वाले किसान को एक करोड़ मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) किसान आंदोलन के बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि वह किसान आंदोलन के दौरान झड़प में मरने वाले किसान के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देंगे.साथ ही किसान की छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.