लोकसभा में AAP को लगा बड़ा झटका, पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू मानसून सत्र से निलंबित
कहीं भारी ना पड़ जाए सुशील रिंकू को नेगेटिव राजनीति
जालंधर के लोगों ने अपने मुद्दों को लेकर रिंकू को भेजा था संसद में, बिल फ़ाडने के लिए नहीं
वंदे भारत– लोकसभा में गुरुवार को दिल्ली सेवा बिल पास हो गया। इसके साथ ही इस बिल का विरोध करने वाली दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। लोकसभा से AAP के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू को निलंबित कर दिया है।सांसद रिंकू को मानसून सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

रिंकू पर लोकसभा स्पीकर की चेयर के उपर पेपर फेंकने का आरोप
दिल्ली सेवा बिल पास होने की कार्यवाही के दौरान AAP के इकलोते सांसद सुशील कुमार रिंकू को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया रिंकू पर आरोप है कि उन्होंने कार्यवाही के दौरान आसन पर पेपर फेंका है। ऐसे में अब वह मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वेल में पेपर फेंकने के आरोप में निलंबित हुए AAP सांसद
आम आदमी पार्टी के लोकसभा में इकलोते सांसद सुशील कुमार रिंकू को मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया रिंकू पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सेवा बिल की कॉपी फाड़कर वेल में फेंकी इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने रिंकू को निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बाकी बचे मानसून सत्र के लिए उन्हें निलंबित कर दिया।
कौन हैं सुशील कुमार रिंकू ?
पंजाब की जालंधर सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद बने सुशील कुमार रिंकू वर्तमान में AAP के इकलौते लोकसभा सांसद हैं। रिंकू इसी साल 5 अप्रैल को कांग्रेस से निष्कासित किए गए थे 6 अप्रैल को उन्होंने AAP का दामन थाम लिया और उन्हें जालंधर लोकसभा सीट पर टिकट भी मिल गया उपचुनाव जीतकर रिंकू लोकसभा पहुंचे हैं।

लोकसभा में AAP को लगा बड़ा झटका
पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू मानसून सत्र से निलंबितसदन में AAP को लगा दूसरा झटका
मानसून सत्र में सदन में AAP को ये दूसरा झटका लगा है। इससे पहले राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। संजय सिंह को 24 जुलाई को वेल में जाकर हंगामा करने के आरोप में सभापति जगदीप धनखड़ ने निलंबित कर दिया।
लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल
लोकसभा से दिल्ली सेवा बिल यानि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 गुरुवार को पास हो गया। लोकसभा के सभापति ओम बिड़ला की अध्यक्षता में बिल को ध्वनिमत से पास किया गया। बिल को पास होने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में चर्चा का जवाब दिया। संसद में हुई दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे। गृह मंत्री ने कहा कि आज अचानक से विपक्ष के लोगों को डेमोक्रेसी की चिंता नहीं है।
